कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीबीआई बीते चार दिनों से संदीप घोष से पूछताछ कर रही थी। वहीं कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले पर सुनवाई की।