झनकईया मेला शुरू, सीएम धामी की पत्नी ने किया शुभारंभ

खटीमा: झनकईया थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर पर गंगा स्नान के मौके पर लगने वाला प्रसिद्ध झनकईया मेला शुरू हो गया है. झनकईया मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने फीता काटकर किया. इस मौके पर गीता धामी ने मेले में बिक रहे हस्तशिल्प से निर्मित उत्पादों की खरीदारी भी की.

सीमांत खटीमा विधानसभा के झनकईया क्षेत्र में लगने वाले वार्षिक गंगा दशहरा मेले का शुभारंभ आज हो गया है. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने विधि विधान से मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर गीता धामी ने मेले में आई हुई एक वृद्ध महिला के हाथों फीता कटवा कर इस मेले का शुभारंभ किया. मेला समिति ने स्मृति चिन्ह देकर गीता धामी को सम्मानित किया गया. इस दौरान गीता धामी ने समस्त क्षेत्र वासियों को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले इस गंगा दशहरा मेले की शुभकामनाएं दी.

इसके बाद गीता धामी के साथ मौके पर उपस्थित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने मेले में घूम कर मेले का आनंद लिया. इस दौरान गीता धामी ने मेले में बिक रहे हस्तशिल्प से निर्मित उत्पादों की खरीदारी भी करी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *