देहरादून: चमोली नंदानगर आपदा का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक मलबे से 5 शवों को बरामद कर लिया गया है. दो लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है. अभी भी तीन लोग लापता हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. चमोली नंदानगर आपदा के हालातों का जायजा लेने के लिए सीएम धामी भी आज मौके पर जाएंगे. इस दौरान सीएम धामी आपदा प्रभावितों से मुलाकात करेंगें.