खटीमा: नगर स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की देर रात कन्फेक्शनरी की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
कन्फेक्शनरी में लगी आग: फायर कर्मियों की सक्रियता से आग अन्य दुकानों को अपनी चपेट में नहीं ले पाई, जिससे भारी नुकसान होने से बच गया. कुमाऊं बेकर्स एंड कन्फेक्शनरी में अग्निकांड की वजह से नुकसान हुआ है. ये कन्फेक्शनरी खटीमा सब्जी मंडी खड़ंजा रोड पर स्थित है. बुधवार को देर रात कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई. दुकान स्वामी कुमाऊं बेकर्स एंड कन्फेक्शनरी मोहम्मद आवेश द्वारा फायर ब्रिगेड यूनिट खटीमा को आग लगने की सूचना दी गई.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग: प्राप्त जानकारी के अनुसार नकदी सहित दुकान को अग्निकांड से भारी नुकसान हुआ है. फायर टीम के अनुसार अग्निकांड की प्रथम दृष्टया वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम ने दो वाहन पानी से दुकान में लगी आग पर कामयाबी पा ली. फायर टीम में फायर अधिकारी राजेंद्र सिंह, फायर मैन भवान सिंह, प्रदीप सिंह और चालक प्रदीप कुमार शामिल रहे.