कोलकाता रेप-मर्डर मामला: अस्पताल में तोड़फोड़ केस में SIT का गठन, विरोध-प्रदर्शन जारी

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर अभी में देशभर के डॉक्टरों में रोष व्याप्त है. आक्रोशित डॉक्टर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन के चलते चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हैं. केंद्र सरकार ने एहतियातन सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

वहीं सीबीआई आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार को कराएगी. सीबीआई को आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दी गई है. सीबीआई को स्थानीय अदालत से आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मिली है. एजेंसी द्वारा उस पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण किए जाने के कुछ दिनों बाद उसकी संलिप्तता को और अधिक स्पष्ट करने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा.

विरोध प्रदर्शन के बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले बोस ने राजभवन में कुछ महिला डॉक्टरों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. राजभवन ने उन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि बोस राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जा रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि वह रिपोर्ट सौंपने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *