हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित मिस्सरपुर गांव में बच्ची की कार के नीचे से आने से मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची साइकिल चला रही थी. तभी तेज रफ्तार कार ने बच्ची को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बच्ची के ऊपर से कार गुजर गई. जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी कार को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, दो पहले मिस्सरपुर गांव में 10 साल की बच्ची शगुन सड़क पर साइकिल चला रही थी. तभी तेजी से आ रही कार ने बच्ची को टक्कर मार दी. जिससे बच्ची नीचे गिर गई. जिसके बाद बच्ची के ऊपर से कार के पहिए चढ़ गए. हालांकि, जब तक कार चालक ने ब्रेक लगाए, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
बच्ची ने मौके पर ही तोड़ा दम: वहीं, कार के टायर के नीचे आने से बच्ची की मौके पर ही जान चली गई. इसके बाद आसपास के लोगों की लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. भीड़ को आता देख कार चालक मौके से भागने की तैयारी करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इस मामले में मिस्सरपुर निवासी बच्ची के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.