रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दरअसल रुड़की पुलिस ने साधु संतों के भेष में घूम रहे 11 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि पकड़े गए सभी बहरूपिए बाबा बनकर भीख मांगने के नाम पर लोगों से अधिक धनराशि लेते थे. वहीं पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
रुड़की में 11 ढोंगी बाबा गिरफ्तार: उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि अभियान लगातार जारी है. शिक्षा नगरी रुड़की में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ कर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी भेष धारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिसको लेकर हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्ति जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, व्यक्तिगत या घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं.