उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, बिना बर्फबारी माइनस में पहुंचा तापमान, 3 दिसंबर को छूटेगी कंपकंपी

उत्तराखंड: नवंबर का महीना कल यानी शनिवार को खत्म हो जाएगा. रविवार से दिसंबर का महीना शुरू हो जाएगा. चौंकाने वाली बात ये है कि उत्तराखंड में इस बार अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है. हालांकि ठंड कड़ाके की पड़ रही है. बिना बर्फबारी के ही तापमान अनेक स्थानों पर माइनस में चला गया है. आइए हम आपको बताते हैं कि उत्तराखंड के किन हिल स्टेशन और चारधाम में कहां कितना तापमान है.

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड: सबसे पहले बात करते हैं भू वैकुंठ बदरीनाथ धाम की. बदरीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है. यहां देश का प्रथम गांव माणा भी है. चमोली जिला चीन के कब्जे वाले तिब्बत से अपनी सीमा बांटता है. चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद बदरीनाथ धाम में अब सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही तैनात हैं. आम जन यहां इस समय नहीं रहते हैं. प्रथम गांव माणा के लोग भी निचले इलाकों में चले गए हैं.

बदरीनाथ का न्यूनतम तापमान माइनस में: बदरीनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस समय बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 6° सेल्सियस है. न्यूनतम तापमान मानइस में पहुंच चुका है. आज यानी शुक्रवार 29 नवंबर के न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये -4° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. दरअसल बदरीनाथ धाम समुद्र तल से 3,133 मीटर (10,279 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है. इसलिए यहां अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक कड़ाके की ठंड पड़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *