देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड के मौसम में मंगलवार रात से बदलाव हुआ है. मौसम के बदलने से पर्वतीय जिलों में शीत लहर तो मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड के बढ़ने की संभावना है. इसी तरह का मौसम 5 नवंबर को भी कुछ पर्वतीय जिलों में रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने 5 पर्वतीय जिलों में आज बारिश का अनुमान जारी किया है.
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि पांच नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने बताया कि 4 नवंबर की रात से पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की वर्षा और 4 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलों मे हल्की वर्षा हो सकती है